रमजान: इबादत और मांगने का महीना
पूरी दुनिया के मुसलमान इस महीने रोजा रख रहे हैं. तस्वीरों में देखिए कैसे दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग रोजा रख रहे हैं और अल्लाह की इबादत कर रहे हैं.
भारत
भारतीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करती मुस्लिम महिलाएं.
पाकिस्तान
कराची में इफ्तार शुरू होने से पहले खाने का इंतजाम करता एक शख्स.
बांग्लादेश
ढाका में बैतुल मुकर्रम मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करते मुस्लिम. इस महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा नमाज और कुरान पढ़ते हैं.
येरुशलम
अल-अक्सा मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करती एक मुस्लिम महिला.
नेपाल
काठमांडु में दुआ मांगता हुआ एक श्रद्धालु.
इंडोनेशिया
मुस्लिम महिलाएं मध्य जावा के सोलो में शेख जायद मस्जिद में तरावीह की नमाज अदा करतीं हुईं
तुर्की
इस्तांबुल के इस चौक पर इफ्तार का समय कुछ इस तरह से बताया जाता है. जब सूरज ढल जाता है तो तोप दागकर इफ्तार का समय बताया जाता है.
7 तस्वीरें
1 | 77 तस्वीरें